20 राज्यों से पुनीत कार्य मे लोग ले रहे भाग
17 मई तक जारी रहेंगे जाप
औरंगाबाद -भारत सहित पूरे विश्व में फैली कोरोना महामारी को रोकने व विश्व शांति के उद्देश्य से सकल जैन समाज, औरंगाबाद द्वारा 27 करोड महामंत्र जाप का आयोजन किया गया जो 72 करोड पूर्ण होने के बाद भी जारी है।अब 17 मई तक 108 करोड़ जाप का संकल्प है.
सकल जैन संघ की और से संगीतकार संजय संचेती ने बताया कि तपागच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री विजय रामसूरीस्वरजी म.सा.(ड़हेलावाला) समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति व तपागच्छ प्रवर समिति के कार्यवाहक आचार्य श्री विजय अभयदेव सूरीस्वरजी म.सा. व आचार्य श्री विजय मोक्ष रत्न सूरीस्वरजी म.सा.की प्रेरणा व आशीर्वाद से घर बैठे सह परिवार जाप करने का आवाहन भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक पर किया गया था। लेकिन लॉक डाउन बढ़ने के साथ जाप करने का संकल्प भी बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 27 करोड़,दृतिय चरण में 6 करोड़ वअक्षय तृतीया पर 68 करोड़ व गुरुदेव के 72 वे जन्मदिन के पावन अवसर पर यह 72 करोड महामंत्र जाप का अनुष्ठान व संकल्प संपन्न हुआ जो समस्त संघों के लिए ऐतिहासिक अवसर है।यह अनुष्ठान आगे 3 मई चला और अब 17 मई तक चलेगा।
इस संकल्पपूर्ति में अभय मांगलिक मंडल के अलावा कइयों का योगदान मिला तथा देश विदेश से भक्तों की कड़ी जुड़ते गई।और हमे खुशी व गर्व है की हमारा यह संकल्प समय पहले ही सभी के अनमोल सहयोग से पुर्ण हुआ इसलिए सकल जैन संघ सभी का हदय से आभार व्यक्त करता है!
अभयदेव सूरीस्वरजी ने कहा कि हम वर्तमान बिकट परिस्थिति पर विजय प्राप्त करेगे और पूरा विश्व इस महामारी से मुक्ति की और बढ़ेगा। गुरुदेव ने कहा कि नवकार तो भवपार कराता है।देश और विश्व से भी यह आपदा शीघ्र समाप्त हो यह मंगल कामना प्रभु के चरणों मे हैं। गुरुदेव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समय पर लिए गए निर्णय की प्रशंसा की व लोगो से निवेदन किया कि वे प्रशासन की ओर से निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करे। उन्होंने कहा कि लॉक डाऊन जबतक जारी है तबतक जाप को अपनी समय की अनुकुलता अनुसार जारी रखें।
इस अभियान को अभी तक आचार्य यशोभद्र सूरीस्वरजी म.सा.,आचार्य श्री यशोवर्म सूरीस्वरजी म.सा.,आचार्य श्री भाग्ययश सूरीस्वरजी म.सा.श्रमणसंघीय युवा आचार्य महेंद्र ऋषिजी,आचार्य देवनंदी सूरीस्वरजी,आचार्य गुप्तिनंदी सूरीस्वरजी, रविन्द्र मुनिजी,जयदर्शन विजयजी,मुनि प्रसन्न सागरजी,प्रियरत्न विजयजी सहित अनेक साधु,साध्वियों का आशीर्वाद व प्रेरणा मिली।
इस महा अनुष्ठान को सफल बनाने में संघ अध्यक्ष राजेंद्र दर्डा, कार्याध्यक्ष सुभाष झांबड, प्रकल्प प्रमुख उपाध्यक्ष सकल जैन समाज रविभाई मुगदीया विलास साहुजी,संजय संचेती, ◽ विनोद बोकडीया,अनिल संचेती के अलावा प्रचार प्रसार प्रमुख,प्रकाश कोचेटा,अभिजीत हिरप,पीयुष कासलीवाल नरेंद्र अजमेरा, मीतेश शहा का समावेश है।