कोरोना त्रासदी में लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद का सराहनीय कार्य


पवन गोयंका


लक्ष्मणगढ़ नागरिक का महिला प्रकोष्ठ भी आगे आया कोरोना त्रासदी के दौर में मदद के लिये।


परिषद के पुरुष कार्यकर्ता जुटे जरूरतमंदों के लिये भोजन व्यवस्था में तो महिला कार्यकर्ता सिल रही हैं मास्क।


यथाआवश्यक्ता मास्क किये जायेंगे वितरित। घर में रहकर मास्क तैयार कर रही हैं उच्च शिक्षित महिलायें।


लक्ष्मणगढ़ - लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद कोरोना वैश्विक महामारी में सेवा का पर्याय बनी हुई है। परिषद के पुरुष कार्यकर्ता जन सहयोग से प्रतिदिन 1500 से अधिक भोजन पैकेट तैयार करवाकर प्रशासन के निर्देशन में वितरित कर रहे हैं।
दूसरी ओर परिषद की सुशिक्षित महिला कार्यकर्ती घर पर रहकर मास्क तैयार कर रही हैं। इनका वितरण यथाआवश्यक्ता प्रशासन के सहयोग से किया जायेगा।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विनीता पुजारी, कोषाध्यक्ष शोभा शर्मा, सीमा दायमा, निशा तोलानी, डॉ निरुपमा उपाध्याय, विमला महरिया आदि कार्यकर्ती मास्क सिलने में जुटी है