मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर नहीं रहे


फिल्म जगत के लिए काला सप्ताह


- राकेश दुबे 


मुंबई। जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 67 साल के थे। तबियत खराब होने पर कल उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से बॉलीवुड सदमें में है। अभी कल ही फिल्म अभिनेता इरफान खान की मौत हुई है। दोनों कलाकार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित थे। सदी के महा नायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट कर अपने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बुरी तरह से टूट गया हूं। 4 सितंबर 1952 को जन्में ऋषि कपूर के पिता राज कपूर एक बहुत बड़े कलाकार और शोमैन थे। फिल्म इंडस्ट्री में कपूर परिवार के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले ऋषि कपूर ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया। कॉमेडी फिल्मों में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया।


अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे। मेरा नाम जोकर,  बॉबी,  कर्ज, नसीब,  कभी - कभी,  सरगम, प्रेम रोग, सागर, तवायफ़, प्रेम ग्रंथ,  लव आज कल,  अमर अकबर एंथोनी,  लैला मजनूं उनकी यादगार फिल्में हैं। कई फिल्म फेयर अवार्ड विजेता ऋषि कपूर को लाइफ अचीवमेंट अवार्ड भी मिल चुका था। 1980 में अभिनेत्री नीतू कपूर से उनका विवाह हुआ था। आजकल के जाने माने अभिनेता रणवीर कपूर उनके पुत्र हैं। जितेंद्र और राकेश रोशन उनके जिगरी दोस्तों में थे। सबके दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाले ऋषि कपूर ने फिल्म बॉबी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। तब उनकी उम्र महज 14 साल की थी।


प्रधानमंत्री,  राष्ट्रपति से लेकर तमाम फिल्मी,  राजनीतिक, क्रिकेट से जुड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा कि यह अत्यंत दुःखद हैं।में पूरी तरह टूट गया हूं।युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि फ़िल्म जगत के लिए यह काला सप्ताह है।