मीरा - भायंदर मनपा का होम डिलीवरी एप

       


घर बैठे खरीद सकेंगे जीवनावश्यक वस्तुएं


भायंदर - मीरा भायंदर महानगरपालिका ने कोरोना कर्फ्यू व लॉकडाउन में नागरिकों को जीवनावश्यक वस्तुएं घर घर पहुंचानें के उद्देश्य से एप लॉन्च कर दिया है।प्रथम चरण में नया नगर क्षेत्र में यह सुविधा शुरू की गई है,क्योंकि यह इलाका सबसे ज़्यादा प्रभावित है।यह सुविधा पूरे शहर में शुरू करने की योजना है।


मिली जानकारी के अनुसार एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।जो विक्रेता होम डिलीवरी की सेवा देने चाहे,वे भी प्ले स्टोर में जाकर सेलर विकल्प इंस्टॉल कर सकते हैं।ज्ञात हो जीवनावश्यक वस्तुओं की खरीददारी को लेकर काफी भीड़ करते है,और सोशल डिस्टनसिंग का भी पालन नहीं करते हैं।इससे कोरोना फेलने का खतरा बढ़ जाता है।इसी को ध्यान में रखते हुए मनपा आयुक्त चंद्रकांत डांगे ने यह एप तैयार करवाया है।इस एप पर जाकर किराना,दूध,दावा जैसी चीजें घर बैठे मंगाई जा सकती है।