पाटन में गुरु सप्तमी पर साधर्मिकों को सहयोग


गुरूदेव को याद किया


पतन - गुजरात के पाटण नगर में त्रिस्तुतीक जैन उपाश्रय में त्रिस्तुतिक संघ नायक गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी महाराजा की तृतीय वार्षिक पुण्य तिथि पुण्य सप्तमी का आयोजन मुनिराज श्री चारित्र रत्न विजय जी महाराज एवं मुनिराज श्री निपुणरत्न विजय जी महाराज आदि श्रमण एवं  श्रमणी भगवंतो की पावन निश्रा में संपन्न हुई।


इस प्रसंग पर नगर में बिराजमान पंन्यास  श्री भव्यदर्शन विजय जी महाराज आदि विभिन्न समुदाय के श्रमण श्रमणी भगवंतो की पावन उपस्थिति रही। गुरूदेव की पुण्य सप्तमी निमित्त भक्तामर स्तोत्र, गुरू गुण इक्वीसा पाठ, नवकार महामन्त्र का भाष्य जाप के साथ गुरू गुणानुवाद के साथ ही  एवं सुबह साम आरती  आदि अनेक कार्यक्रम संपन्न हुई।पुण्य सप्तमी निमित्त गुरूदेव श्री प्रतिमा के सन्मुख रंग बिरंगी फुलों की सजावट  ओर विभिन्न रंगों की रंगोली की गई।गुरू भक्ति ओर 108 दीपक की रंगोली आकर्षण रही। शाम की आरती में चीफ ऑफीसर पांचाभाई माली, नगर पालिका उप प्रमुख लालेषजी टक्कर, शहर भाजपा उपाध्यक्ष संजयभाई मोदी आदि उपस्थित रहे।


ज्ञात ही पुण्य सप्तमी के दिन सभी अनुष्ठान में विश्व कोरोना के वायरस से मुक्त बने ऐसी कामना की गई। पुण्य सप्तमी निमित्त पाटण में बिराजमान त्रिस्तुतीक समुदाय के श्रमण श्रमणी भगवंतो ने आयंबिल उपवास अठ्ठम आदि की तपस्या एवं साघ्वी श्री कुमुदप्रिया श्रीजी म.सा ने मौन पुर्वक अठ्ठाई की तपस्या की,पुण्य सप्तमी महोत्सव को लॉक डाउन की परिस्थिति में सादगी पुर्वक संपन्न किया गया ओर महोत्सव को लेकर पाटण त्रिस्तुतीक जैन संघ के सदस्यों द्वारा  एकत्रित की गई राशि साधर्मिक भाई बहनों को दी गई।