पाटण संघ ने सादगी पुर्वक मनाया निपुणरत्न विजयजी का दीक्षा दिन 


हमेशा तत्पर रहते थे पुण्यात्मा की सेवा में


पाटण :- गुजरात के पाटण नगर में पंचासरा जिनालय के समीप स्थित त्रिस्तुतीक जैन उपाश्रय में अघ्ययन हेतु बिराजमान त्रिस्तुतीक जैनाचार्य  श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी महाराजा के शिष्य एवं गच्छाघिपती श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज ओर आचार्य भगवंत श्री जयरत्न सूरीश्वर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री निपुण रत्न विजय जी महाराज के संयम जीवन के 19 वर्ष पुर्ण कर 20 वें वर्ष में मंगल प्रवेश पर मुनिराज श्री चारित्र रत्न विजय जी महाराज आदि ठाणा की पावन निश्रा में श्रीसंंघ  ने सादगीपुर्वक दीक्षा दिन मनाया।


इस अवसर पर आयंबिलशाला, जैन भोजनशाला , श्रमण श्रमणी भगवंतो बिराजमान ऐसे सभी उपाश्रय, एवं वैयावच्च करने वाले सभी भाई बहन सहित करीबन 100 से अधिक लोगों को एक किलो मिश्री के पेकेट वितरण किये गये, त्रिस्तुतीक जैन संघ पाटण के सदस्यों के घर मिठाई के पेकेट दिये गये, अबोल पशुओं के लिए जीवदया के कार्यक्रम के साथ  मुमुक्षु भाई बहनों ने विभिन्न रंगों से विशेष रंगोली कर दिक्षा दिन की शुभकामनाएं दि , मुनिराज श्री के दिक्षा दिन पर त्रिस्तुतीक जैन संघ पाटण एवं पाटण जैन संघ के सदस्यों ओर पंडितवर्य चंद्रकांतभाई संघवी, राजुभाई  सहित चीफ ऑफीसर पांचाभाई माली, पुलिस निरीक्षक चिराग गोशाई, संजय मोदी आदि ने वंदना कर शुभकामनाएं दी।


श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा.वर्षो तक गुरुदेव  जयंसेन सूरीस्वरजी म.सा के साथ रहे.गयरूदेव की सेवा में वे हमेशा तत्पर रहते थे। आपके दीक्षा दिन पर शांति वल्लभ टाइम्स की और से कोटि कोटि वंदना