भायंदर - कोरोना से मृत्यु हुए मरीज का अंतिम संस्कार करने को लेकर नागरिकों ने भायंदर(वेस्ट) स्थित शमशान भूमि पर जबरदस्त विरोध किया,जिसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बंदोबस्त कर मृतदेह पर अंतिम संस्कार करना पड़ा।
कोरोना से मृत 50 वर्षीय व्यक्ति को रविवार देर रात भायंदर(वेस्ट) की श्मशान भूमि लाया गया था।इसकी जानकारी मिलते ही आसपास की झोपड़पट्टी में रहते लोग जमा हो गए और अंतिम संस्कार का विरोध करने लगे।वातावरण तनावपूर्ण होता देख कर्मचारी ने इसकी जानकारी मनपा को दी। मनपा ने भीड़ को तीतर बीटर कर शव को टेम्बा के शवगृह में रखा और इसकी सूचना भायंदर पुलिस स्टेशन को दी। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।इस संबंध में 30 /35 गुमनाम लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस के पास है अतः लोगों की पहचान कर कार्यवाई मि जाएगी। यह जानकारी पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत जाधव ने दी।
रकड़े पुलिस बंदोबस्त में कोरोना मरीज का अंतिम संस्कार