संगीतकार संजय रांका ने फेसबुक लाइव भक्ति में भक्तों को झूमाया


 संगीतकार संजय रांका ने फेसबुक लाइव भक्ति में भक्तों को भक्ति मे झुमाया


   भायंदर:- 


जो कहते है संगीत मेरी जान, जिनकी अलग ही है पहचान संगीतकार संजय रांका  नाकोडा दरबार के सदस्य भी है, ने नाकोडा दरबार (मण्डल) लालबाग के तत्वावधान में आयोजित 37 वें दिन की भक्ति को दोहरे जोश से करवाते नजर आए। एक तरफ भक्ति का जोश तो था ही, तो दूसरी तरफ अपने ही मंडल के बैनर तले भक्ति करवा रहे थे जो जोश दुगुना होना भी लाजमी था। भक्ति मे स्वयं झूमते नजर आए और घर बैठे भक्तों को भी झुमाया। इनकी इस भक्ति का 129 भक्तों ने लाइव और 2000 भक्तों ने व्यूवर्स बनकर लाभ लिया।


संजय ने नवकार से भक्ति को सुर देना शुरू किया जो नाकोड़ा का नाथ है हमारा  आदि स्तवनों के बाद अंत मे बधाई के बाद ही थमा। इस भक्ति में संगीतकार नरेन्द वाणीगौता, दिलीप  बाफना, अनिल सालेचा, देवेश जैन, त्रिलोक भोजक, राजेश जैन, अनिश राठोड,  अभिषेक परमार, वैभव सोनी, जयंतीलाल दादू, कमलेश पारेख,मानव शाह स्वर कोकिला माधुरी वैष्णव, अस्मिता पटेल, डिम्पल मेलोडी, मानसी सुरेश पामेचा, अन्तर्राष्ट्रीय मंच संचालक ओम आचार्य फालना, शताब्दी गौरव के प्रधान संपादक सिद्धराज लोढा, आगम निगम के सम्पादक गजराज मेहता, मंच सारथी ललीत परमार, स्वर कोकिला व लेखिका संगीता बागरेचा आदि ने विशेष रूप से भक्ति का लाभ लिया। नाकोडा दरबार ( मण्डल) लालबाग।  ने फेसबुक लाइव भक्ति करवाई उसके लिए  रांका का आभार माना।